Uncategorized

दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल: सरकारी अस्पतालों में आज सेवाएं बाधित, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

Published

on

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आज रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसका कारण कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया द्वारा हड़ताल की घोषणा है।

इस हड़ताल के चलते, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएमएमसी) के सुचेता कृपलानी, कलावती सरन, लोकनायक, जीबी पंत, जीटीबी, डीडीयू, अंबेडकर अस्पताल और इहबास (मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) जैसे अधिकांश सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। इस कारण आज ओपीडी सेवाएं और नियमित सर्जरी प्रभावित रहेंगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

एम्स में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल के दौरान, एम्स की सुबह की ओपीडी में केवल ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट वाले मरीज ही देखे जाएंगे, जबकि बगैर अप्वाइंटमेंट वाले मरीजों को नहीं देखा जाएगा। दोपहर की ओपीडी और विशेष क्लीनिक में केवल फॉलोअप वाले पुराने मरीज सीमित संख्या में देखे जाएंगे, नए मरीजों को नहीं देखा जाएगा।

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना की सीबीआ जांच कराने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version