आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय के पास से रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को हटाने की योजना बना रही है। उन्होंने इसे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति भाजपा की ऐतिहासिक बेइमानी करार दिया।
संजय सिंह ने कहा कि यह कदम देशभक्तों का अपमान है और भाजपा की सियासी विरासत का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों का समर्थन किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह मूर्ति हटाई गई, तो आप इस मुद्दे पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी।
सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा ने संसद भवन से महान नेताओं की प्रतिमाएं हटाकर उनका अपमान किया है, और अब झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को भी हटाने की साजिश रच रही है। उन्होंने भाजपा को याद दिलाया कि पिछले 53 सालों में आरएसएस और भाजपा ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।