बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। मामला पोर्न मूवी बनाने से जुड़ा है। कुंद्रा के खिलाफ इसी साल फरवरी में पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उसे ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह इस पूरे रैकेट को चला रहे थे, जो पोर्न मूवी बनाकर ऐप के जरिए लोगों तक पहुंचाता था।
‘पोर्न बनाते, फिर ऐप पर बेच कर कमाते थे पैसे…..
फरवरी 2021 मुंबई पुलिस ने एक ऐसे बड़े रैकेट का खुलासा किया, जो पोर्न मूवी बनाता। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने आजतक को बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
पुलिस के शिकंजे में 4 लोग आए। जब इनसे पूछताछ की गई और टेक्निकल एविडेंस जुटाए गए, तब राज कुंद्रा का नाम सामने आया। इसी आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता हैं। पुलिस अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 150 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ने पूरी की यात्रा, देशभर में पहुंचाया 9,440 MT ऑक्सीजन
बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाकायदा एक ऐप बनाया गया था और उस पर अश्लील फिल्मों को रिलीज किया जाता था। इस ऐप का नाम है ‘Hothit Movies’ यही नहीं मूवी का प्रचार इंस्टाग्राम, ट्विटर, सिग्नल, वॉट्सऐप आदि पर भी किया जाता था। मूवी देखने वाले को ऐप डाउनलोड करना होता था। मूवी देखने के लिए पेमेंट करना होता था। पुलिस के मुताबिक, इस ऐप के मालिक राज कुंद्रा हैं। हालांकि, राज कुंद्रा आरोपों को गलत बताते हुए दावा कर चुके हैं कि उनका इस ऐप से कोई लेना-देना नहीं है।