CBI ने दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन में छापा मारकर दो पुलिस अधिकारियों को 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में इंस्पेक्टर संदीप अलाहवत और सब-इंस्पेक्टर भूपेश शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों ने एक केस में राहत देने के बदले 1 करोड़ रुपये की मांग की थी।
CBI ने जाल बिछाकर इन दोनों को पकड़ा। पीड़ित से इन अधिकारियों ने कहा था कि यह रकम उन्हें जांच से बचाने के लिए है।
हाल ही में, CBI ने मुंबई यूनिट में भी एक कार्रवाई की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री के दो रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। ये अधिकारी 30,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे ताकि एक मेडिकल और फार्मेसी उत्पाद आपूर्तिकर्ता की खेप को मंजूरी दी जा सके।
CBI के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से उसकी कंपनी द्वारा आपूर्ति किए गए सुरक्षा चश्मों की मंजूरी के बदले रिश्वत की मांग की थी। जब शिकायतकर्ता ने उनकी मांग को नज़रअंदाज किया, तो उसे अस्वीकृति पत्र दिया गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने CBI से संपर्क किया।