Uncategorized

Delhi : मुश्किलों से गिरी है आम आदमी पार्टी, फिर भी पार्टी के कई सांसदों की नहीं दिख रही सक्रियता

Published

on

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी कई मुश्किलों का सामना करती नजर आ रही है। और इस सियासी संकट के बावजूद इस वक्त आप के कुछ वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता नहीं दिख रही है। इससे कई सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने कई स्तरों पर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, अलग-अलग तरीकों से भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

लोकसभा में आपके इकलौती सांसद सुशील कुमार रिंकू ने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया था। हाल में जमानत पर बाहर आए संजय सिंह से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘पार्टी इस विषय पर चर्चा करेगी।’ दरअसल, इस वक्त आम आदमी पार्टी के पंजाब व दिल्ली से राज्यसभा में 10 सांसद हैं। इनमें संजय सिंह, संदीप पाठक और एनडी गुप्ता सक्रिय रूप से विरोध प्रदर्शन या सामूहिक उपवास में दिखाई दिए।

अपनी पार्टी के लिए हमेशा मुखर रहने वाले पंजाब से राज्यसभा सांसद बने राघव चड्ढा लंबे समय से बाहर हैं। उनको लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। वह हमेशा से पार्टी के पक्ष में खड़े दिखाई दिए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर पक्ष रखते थे। हालांकि उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने के लिए वापस लौट चुकी है लेकिन राघव चढ़ा अभी भी लंदन में ही है। आंख की सर्जरी करने के बाद वापस नहीं लौटै। यहीं नहीं, सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है।

वहीं, पहली बार पार्टी के महिला सांसद बनी स्वाति मालीवाल अपनी बहन की बीमारी के बाद से अमेरिका में हैं। वह सोशल मीडिया पर पार्टी और उसके नेताओं के समर्थन में संदेश पोस्ट करती रही हैं। दिल्ली लौटकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि आप के कई नेता केजरीवाल के समर्थन में सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि, मालीवाल ने इस खबर का खंडन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version