मार्च का महीना खत्म होने को है ठंड अब खत्म हो चुका है और उत्तर भारत समेत देशभर के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में 20 मार्च को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी के बाद से दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 14 मार्च को 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में और बढ़त देखने को मिलेगी. वही आने वाली होली पर भी गर्मी बरकरार रहेगी 25 मार्च के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के लगभग रहने की संभावना है।
दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है तापमान में वैसे-वैसे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आशिंकतौर पर बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार (22 मार्च) की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा.
इसी घड़ी में दिल्ली एनसीआर की बात करें तो अब गर्मी लोगों को यहां भी परेशान करने लगी है बढ़ते तापमान को देखते हुए 20 मार्च साल का सबसे अधिक ग्रहण दिन दर्ज किया गया बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।