Uncategorized

Noida: महेंद्र सिंह धोनी की शिकायत पर गिरफ्तार हुआ शख्स, आरोपी और धोनी थे बचपन के दोस्त

Published

on

भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने शिकायत कर अपने ही बचपन के दोस्त को करवाया गिरफ्तार। दरअसल, पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है।

बता दे, धोनी एक सफल क्रिकेटर बन गए तुम्हें ही दिवाकर ने अर्क स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली और धोनी उनके बिजनेस पार्टनर बन गए। लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी क्रिकेट अकादमीयों की स्थापना के लिए धोनी के नाम के अनधिकृत उपयोग के आरोपों के जवाब में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version