Uncategorized

Weather : दिल्लीवासी उमस भरी गर्मी से परेशान, आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग भी जारी किया यलो अलर्ट

Published

on

राजधानी दिल्ली में मानसून आने के बाद भी एक बार फिर तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। गुरुवार को धूप निकलने से दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हल्के बादल भी छाये रहेंगे। शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है।

IMD का कहना है, शुक्रवार और शनिवार को तापमान कुछ काम हो सकता है लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 55 फीसदी रहा। पालम व आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहे। यहां अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

वहीं, गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही इसके साथ ही नामी का स्तर भी 55% से 100% रहा तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी काफी परेशान कर रही थी दोपहर होते-होते इस कदर गर्मी बढ़ गई की हवा में भी गर्माहट का एहसास हुआ अधिकतम तापमान बढ़कर 38 पॉइंट 8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड में 38.2 व रिज में 37.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 रहा। एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 101 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में एक्यूआई 128, ग्रेटर नोएडा में 112, गुरुग्राम में 106 व फरीदाबाद में 113 एक्यूआई रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version