Uncategorized

पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी कलानिधि नैथानी द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।

Published

on

आज दिनांक 6 जनवरी 2024 की अपराह्न रात्रि को नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी कलानिधि नैथानी द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा निम्नलिखित प्राथमिकताएं बताई गई हैं-

1- कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना।
2- मिशन शक्तिः- महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करना और अपराध से बचाना।
3- ऑपरेशन कनविक्शन के तहत सनसनीखेज जघन्य अपराधों के अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करवाना।
4- आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करवाना।

इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना, जनसंपर्क को बढ़ावा देना , सड़क की गुंडागर्दी खत्म करवाना तथा माफियाओं और विभिन्न गैंग को चिन्हित कर निष्क्रिय करवाना। पुलिस में आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देना , और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए मानव संसाधन को बेहतर करना, पुलिस में प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर देना, बढ़ते अपराध जैसे साइबर क्राइम पर नकेल कसवाना, सरकार शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करवाना, तथा अंतर्जनपदीय एवं अंतर्राज्यीय अपराध पर लगाम लगवाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version