Uncategorized

दिल्ली-एनसीआर में फिर मानसून ने दी दस्तक; मौसम ने ली करवट, जाने अपडेट बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे उमस बढ़ गई थी। पर अब राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, लोदी रोड सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और आया नगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, और दिनभर बादल और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तेज धूप निकल आई और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 65 से 81 फीसदी तक रहा।

Published

on

बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे उमस बढ़ गई थी।
पर अब राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के अनुसार, लोदी रोड सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और आया नगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, और दिनभर बादल और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तेज धूप निकल आई और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 65 से 81 फीसदी तक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version