Uncategorized

दिल्ली में ठंड का अहसास, मौसम में आ रही है गिरावट

Published

on

दिल्ली में लगातार बदलते मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। एसी और कूलर बंद होने लगे हैं। साफ आसमान के चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है।

आज, मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला है। दिन बढ़ने के साथ धूप भी तेज होती जाएगी। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान है। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का सबसे कम है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब स्थिति में है। AQI 200 के पार पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version