Uncategorized

दिल्ली-NCR में मिली गर्मी से राहत, ठंडी हवा से खिले लोगों के चेहरे, दस्तक देगा मानसून

Published

on

राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। उत्तर भारत में बीते 40 दिन से प्रचंड गर्मी  और लू की मार झेल रहे लोगों को बुधवार रात आई आंधी से थोड़ी राहत मिली। आज दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवा चल रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले दो घंटे में बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है।

ऐसा लग रहा है जैसे सुखी बंजर प्यासी धरती पर उम्मीद की बूंदे गिरी है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 7:21 उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, एनसीआर सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (यूपी) के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 घंटों के में हल्की बारिश हो सकती है और हवा चलने की संभवना है।

गुरुवार सुबह दिल्ली में मौसम में हल्की करवट लिए और दिल्ली के कई लाखों में हल्की बारिश देखने को मिली है जिसके बाद तापमान में गिरावट भी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली का पीतमपुरा इलाके 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पूसा इलाके की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर ही रहा। पालम और आयानगर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version