Politics

Delhi Samachar – दुनिया को परमाणु संकट में धकेलेगा China,जानिए क्या है इसका राज…?

Published

on

पूरी दुनिया को कोरोना महामारी में धकेलने वाला चीन परमाणु हमले की कहानी भी रच सकता है | चीन ने ताइवान मुद्दे को लेकर जापान पर परमाणु हमले की धमकी दी है | चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर जापान ताइवान की मदद करने की गलती करता है, तो उस पर परमाणु बम से हमला किया जाएगा | वैसे तो बीजिंग ताइवान के मुद्दे पर हमेशा ही आक्रामक रहता है, लेकिन इस तरह परमाणु हमले की धमकी शायद पहली बार सामने आई है |

इन्हें भी पढें :-Delhi Samachar -डेरी मिल्क चॉकलेट में है बीफ, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

आपको बता दें कि चीन की यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब करीब दो हफ्ते पहले जापान ने ताइवान की संप्रभुता की रक्षा किए जाने की बात कही थी | जापान के उप प्रधानमंत्री तारो असो ने कहा था कि जापान को निश्चित तौर से ताइवान की रक्षा करनी चाहिए | उन्होंने आगे कहा था कि यदि ताइवान में कोई बड़ी घटना घटती है, तो जापान के अस्तित्‍व के लिए खतरा उत्पन्न हो जाएगा |

लिहाजा ऐसी स्थिति में जापान और अमेरिका को मिलकर ताइवान की रक्षा के लिए काम करना होगा | जापान को चीन की संप्रभुता और ईमानदारी के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए’| झाओ लिजियन ने यह भी कहा कि ताइवान हमारा हिस्सा है और यह विशुद्ध रूप से चीन का आंतरिक मामला है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version