दिल्ली मेट्रो में आए दिन अजीबो गरीब वीडियोज वायरल होते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो होली के नए वायरल वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। बता दें, शनिवार को सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का ही एक वीडियो अपने सेंसुअल कंटेंट के चलते बहुत वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी जा रहे हैं। जानिए इस वीडियो में क्या है, साथ ही वीडियो भी देखें।
दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से दो लड़कियां अश्लील डांस करती हुई दिखाई दे रही है। जिनके कपड़ों पर रंग लगा हुआ है, मेट्रो के एक डिब्बे में फर्श पर बैठी हुई है। उनके आगे एक पेपर पर ब्लू गुलाल जैसा कुछ रखा हुआ है। वे दोनों एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए अश्लील हरकते कर रही हैं। बाकी यात्री उनकी इस हरकत को देख कर दूसरी ओर देखने लगते हैं। आप भी इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।
हालांकि अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट की बौछार लग रहे हैं। कोई इसे अश्लील बता रहा है तो कोई इसे वाहियात बता रहा है। कुछ इसे दिल्ली को नया OYO बता रहे हैं। अधिकतर लोग इस तरह के वीडियो बनाए जाने के खिलाफ ही हैं।