Connect with us

Uncategorized

दिल्ली मैट्रो में शराब की 2 सीलबंद बॉटल ले जाने की अनुमती,आबकारी नियम होंगे लागू।

Published

on

राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कहे जाने वाली दिल्ली मेट्रो ने एक निर्देश जारी किया है। बता दे मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सीलबंद शराब की दो बोतलें ले जाने की अनुमति देने के मामले में संबंधित राज्यों के आबकारी नियम लागू होंगे। दिल्ली मेट्रो दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी चलती है, इसलिए इन राज्यों के आबकारी नियम भिन्न हो सकते हैं।

डीएमआरसी ने यात्रियों को सचेत रहने की सलाह दी है कि अगर वे मेट्रो से दिल्ली से बाहर जा रहे हैं, तो उन्हें आबकारी नियमों का पालन करना होगा। पिछले साल जून में मेट्रो ने प्रति व्यक्ति सीलबंद शराब की दो बोतलें ले जाने की अनुमति दी थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे आबकारी नियमों के खिलाफ बताया।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के तहत बने नियम मेट्रो में लागू होंगे। नियमों के अनुसार, रम, वोदका और व्हिस्की जैसी शराब की केवल एक सीलबंद बोतल एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाई जा सकती है। चूंकि दिल्ली मेट्रो अन्य राज्यों के शहरों में भी जाती है, इसलिए दो सीलबंद बोतलें ले जाना आबकारी अधिनियम का उल्लंघन होगा। इसलिए, यदि कोई यात्री दिल्ली, यूपी और हरियाणा में मेट्रो से सफर कर रहा है, तो उसे संबंधित राज्यों के आबकारी नियमों का पालन करना होगा।

Up Next

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक महिला बनी भगवान की दूत, बचाई बुजुर्ग की जान।

Don't Miss

दिल्ली-एनसीआर में फिर मानसून ने दी दस्तक; मौसम ने ली करवट, जाने अपडेट बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे उमस बढ़ गई थी। पर अब राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, लोदी रोड सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और आया नगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, और दिनभर बादल और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तेज धूप निकल आई और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 65 से 81 फीसदी तक रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

दिल्ली नगर निगम ने 607 सफाई कर्मचारियों को किया नियमित, मुख्यमंत्री आतिशी ने सौंपे स्थायी नौकरी के पत्र

Published

on

By

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 607 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। बुधवार को सिविक सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने इन कर्मचारियों को स्थायी नौकरी के पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन देना और उन्हें स्थायी करना, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार ने 10,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। इस कार्यक्रम के दौरान, सीएम आतिशी ने भगवान वाल्मीकि का भी जिक्र किया, यह बताते हुए कि भगवान वाल्मीकि के हाथ में जो कलम है, वह यह दर्शाता है कि समाज में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी पीछे क्यों न हो, शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर इस सपने को पूरा करने वाली कोई सरकार है, तो वह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी है, जो गरीब बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

इस अवसर पर महापौर शैली ओबेरॉय ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की पहल पर वाल्मीकि जयंती के मौके पर सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

Continue Reading

Uncategorized

तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी जेल में बड़ा फेरबदल: जेलकर्मियों और कैदियों के संबंधों पर सख्ती, 24 अधिकारी स्थानांतरित

Published

on

By

देश की सबसे बड़ी तिहाड़ जेल की हाई सिक्योरिटी जेल (जेल संख्या 15) में हाल ही में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस जेल के करीब एक-तिहाई जेलकर्मियों को दूसरे जेल परिसरों में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि जेल प्रशासन इसे रूटीन प्रक्रिया बता रहा है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि जेलकर्मियों और कुछ दुर्दांत कैदियों के बीच बन रहे नजदीकी संबंधों के चलते ये कदम उठाया गया है।

कहा जा रहा है कि कुछ कैदियों को कानूनी दायरे से बाहर की सुविधाएं दी जाने की संभावनाओं के चलते प्रशासन ने इन तबादलों का निर्णय लिया। इन तबादलों में मुख्य रूप से 24 जेलकर्मियों को शामिल किया गया, जिनमें से तीन हेड वार्डर हैं। इन सभी का न केवल जेल परिसर बदला गया है, बल्कि उन्हें दूसरे जेलों में तैनात किया गया है, ताकि जेल के अंदर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जेल संख्या 15 दिल्ली की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल है, जबकि अन्य जेलों में भी हाई सिक्योरिटी वार्ड हैं, लेकिन वहां सामान्य कैदियों को भी रखा जाता है।

Continue Reading

Uncategorized

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की, जनता को अपने पत्र के जरिए सच्चाई से अवगत कराने की योजना

Published

on

By

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, आप कार्यकर्ता 29 अक्तूबर तक दिल्ली के लोगों के घर-घर जाकर केजरीवाल का पत्र सौंपेंगे, जिसमें उनके जेल जाने के पीछे की सच्चाई बताई जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को मुफ्त और सुलभ बनाया। भाजपा सरकार अपने शासित राज्यों में इन सुविधाओं को लागू नहीं कर पा रही है, जिससे उनके ऊपर दबाव बढ़ रहा है। इसी कारण उन्हें जेल भेजा गया, ताकि दिल्ली में दी जा रही ये सुविधाएं बंद हो जाएं और जनता के सवालों को दबाया जा सके। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सत्ता में आई, तो ये सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।

अपने पत्र में उन्होंने जनता के सवालों के जवाब दिए हैं, जिन्हें आप कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाकर लोगों को जानकारी देंगे। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की गई, उनकी दवाइयां बंद कर दी गईं, जिससे उनकी सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था। लेकिन जनता के आशीर्वाद और सुप्रीम कोर्ट के न्याय की वजह से वे जेल से बाहर आ सके।

इस अभियान की शुरुआत के साथ, केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के साथ खिचड़ीपुर में पदयात्रा की, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जनता से अपील की कि दिल्ली में जारी सुविधाओं को बचाने के लिए आप का समर्थन करें और उसे दोबारा सत्ता में लाएं।

Continue Reading
Advertisement

Trending