Connect with us

Uncategorized

MI vs DC: दिल्ली की 29 रन से हुई हार, आईपीएल 2024 में मुंबई ने की अपनी पहली जीत दर्ज

Published

on

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स को 29 से हरा दिया है। बता दें, आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन था और अगले 5 ओवर में उन्हें जीत के लिए 91 रन बने थे। 16वीं ओवर में केवल नूर और आई और इसमें ऋषभ पंत के विकेट से दिल्ली कैपिटल्स भाग फूट पर आ गई थी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था।

MI vs DC मैच में शुरू से लेकर अंत तक बल्लेबाजों का बोलबाला रहा पहले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की ओर से 27 गेंद में 49 रन की पारी खेली वहीं ईशान किशन ने भी तेज गेंद में 42 रन बनाए। आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ। हालांकि ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 71 रन की पारी खेली

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

इलेक्ट्रॉनिक कूड़ा होगा अब रि- यूज, DMRC ने बनाए इन मैट्रो स्टेशन पर recycling बॉक्स।

Published

on

By

DMRC ने जापानी रीसाइक्लिंग फर्म जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रिंटर स्याही की बोतलों और कार्ट्रिज के रिसाइकिल के लिए ई-कचरा रीसाइक्लिंग बॉक्स लगाए हैं। इसका उद्घाटन हौज खास मेट्रो स्टेशन पर जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। जापान के राजदूत महामहिम सुजुकी हिरोशी और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने इसका उद्घाटन किया।

रीसाइक्लिंग बॉक्स प्रत्येक स्टेशन के पेमेंट वाले क्षेत्रों में लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को अपने ई-कचरे को जिम्मेदारी से निपटाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इन बॉक्स को मेट्रो स्टेशन पर लगाना डीएमआरसी के पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपने समर्पण को दर्शाता है। JICA की इस पहल से मेट्रो यात्रियों में रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी बढ़ेगी। एकत्र किए गए ई-कचरे को रिसाइकिल करके पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जाएगा।

ये रीसाइक्लिंग बॉक्स दो के सेट में लगाए गए हैं और फिलहाल इन्हें 15 प्रमुख इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों पर रखा गया है। इनमें वेलकम, कश्मीरी गेट, नेताजी सुभाष प्लेस, गुरु तेग बहादुर नगर, नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, द्वारका, जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, मंडी हाउस, यमुना बैंक और लाजपत नगर शामिल हैं।

इस परियोजना के तहत, पिछले महीने डीएमआरसी और जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें लोगों को अपनी जिम्मेदारी को समझने पर जोर दिया गया है।

Continue Reading

Uncategorized

सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर एलजी के पत्र  पर संजय सिंह का बड़ा बयान

Published

on

By

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर संजय सिंह ने एलजी पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या कोई व्यक्ति जानबूझकर अपनी रात की शुगर कम करेगा, जो बेहद खतरनाक है।
उपराज्यपाल विनय सक्सेना द्वारा मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

संजय सिंह ने आगे कहा, “एलजी साहब, अगर आपको बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको ऐसा पत्र नहीं लिखना चाहिए। ईश्वर न करे कभी आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े।”

दरअसल, तिहाड़ जेल अधीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एलजी के प्रधान सचिव ने लिखा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी का सेवन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 6 जून, 2024 और 13 जुलाई, 2024 के बीच सीएम ने दिन के तीनों समय निर्धारित आहार का पूरा सेवन नहीं किया था, जिससे उनके वजन में कमी आई है। 2 जून, 2024 को उनका वजन 63.5 किग्रा था, जो अब घटकर 61.5 किग्रा हो गया है।

Continue Reading

Uncategorized

हरियाणा में ‘आप’ करने वाली है आज से अभियान विधान सभा चुनाव की शुरुवात, सुनीता केजरीवाल बताएंगी ‘आप’ की गांरटी

Published

on

By

आम आदमी पार्टी आज से हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी, जहां पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गारंटी घोषणाएं की जाएंगी। पार्टी के बयान के अनुसार, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पंचकुला में एक टाउनहॉल बैठक के दौरान ये गारंटी घोषणाएं करेंगी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक और आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

आप ने मंगलवार को घोषणा की कि वह हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि आप ने हरियाणा में कई चुनाव लड़े हैं, लेकिन अब तक उसे कोई चुनावी सफलता नहीं मिली है। मई में हुए लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल से हार गए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वर्तमान में आबकारी घोटाले के मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। सुनीता केजरीवाल ने हालिया लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था।

Continue Reading

Trending